आपने बहुत सी प्रकार की सेवइयां खाई होंगी, जिसमें से मीठी और नमकीन दो प्रमुख रूप से फेमस है। इसके अलावा सेवइयां का खीर दूध से हमारे घरों में बनाया जाता है। उसी तरह से सेवइयां के प्रकार से उपमा, दलिया ,कटलेट,और बहुत सारी चीजें बनाई जाती है।
सेवई का प्रयोग से आप बहुत तरह के नाश्ता बहुत ही कम समय में बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि क्या बहुत ही हेल्दी होती है। सेवइयां मोटी और पतली दो प्रकार की होती है। आज हम यहां पर मीडियम साइज वाली सेवइयां का प्रयोग से किवामी सेवई बनाएंगे जो कि ईद पर मुख्य रूप से सभी मुस्लिम घरों के साथ-साथ हिंदू भाइयों के घरों में भी बनाई जाती है।
यह ईद की प्रमुख मिठाई है इसके अलावा सेवइयां का कस्टर्ड डेजर्ट भी बनाया जाता है जो कि बहुत ही डिलीशियस लगता है।
आज हम आपको हिंदी में किवामी सेवई बनाने का आसान तरीका या फिर मीठी सेवई बनाने की विधि आपसे शेयर करेंगे। यदि आपको हमारी ईद स्पेशल मीठी सेवइयां या फिर शाही नवाबी सेवइयां की रेसिपी अच्छी लगती है तो आप इस रेसिपी की पूरी वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं।
यदि आपको चैनल अच्छा लगे तो सब्सक्राइब भी कर लीजिएगा जिससे आप तक लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलता रहे।
इसी तरह और बहुत सारी रमजान स्पेशल रेसिपी आपके लिए हम यहां पर लाते रहेंगे। हमारे चैनल पर बने रहिएगा।
किवामी सेवई बनाने की विधि। मीठी सेवई बनाने की विधि

नवाबी सेवइया Eid Special kimami sewai banane ki recipe,how to make kimami sewai
Ingredients
किवामी सेवई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- ½ packet सेवई
- 2 cup चीनी
- 1 cup दूध
- ½ cup खोया
- 2 tbsp देशी घी
- 2 cup पानी
- 1 pinch फूड कलर
- ⅛ tbsp इलायची पाउडर
- 3 tbsp ड्राई फ्रूट कटे हुए
- काजू बादाम
Instructions
Eid Dessert | Sweet Vermicelli kimami sewai recipe,banarasi kimami,traditional kimami sewai
- ईद की सेवई बनाने के लिए सबसे पहले हम चासनी बनाते हैं। चासनी बनाने के लिए हम दो कप चीनी में दो कप पानी मिलाकर थोड़ी देर के लिए पका लेते हैं।
- इसी में हम थोड़ा सा फूड कलर डालते हैं और इलायची पाउडर भी डाल देते हैं।
- साथ में हम दूसरी कढ़ाई में थोड़ा सा देसी घी डालकर उसमें काजू बदाम और जो भी हमारे पास ड्राई फ्रूट हो उसको फ्राई करके बाहर कर लेते हैं।
- यहीं पर हम अपने सेवई को भी धीमी आंच पर फ्राई कर लेते हैं। जैसे ही हमारी सेवइयां थोड़ा गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसमें हमने जो चीनी का शीरा बनाया था उसे डालकर धीरे-धीरे चला लेते हैं।
- बाद में हम यहीं पर अपनी ड्राई फ्रूट भी डाल देते हैं और उसको 10 से 15 मिनट तक पका लेते हैं। हमने यहाँ पर मोटी सेवई का प्रयोग किया है इसलिए आपको थोड़ी देर तक इसको पकाना है।
- यदि आप पतली जीरो साइज वाली सेवई का प्रयोग कर रहे हैं तो यहीं पर तुरंत सिरे डालने के बाद गैस को बंद कर दीजिए। जिससे यह अच्छे से आपस में मिल जाती है।
- साथ में हम यहां पर कढ़ाई में खोया भी लेते हैं खोए को थोड़ा सा उबालने के बाद दूध डालते हैं।
- दूध डालकर हल्का खोया को पतला कर लेते हैं और अपनी सेवई के ऊपर इसको फैला देते हैं।
- उसके पश्चात इसके ऊपर हम कटे हुए ड्राई फ्रूट डाल देते हैं और इस तरह हमारी सेवई बनकर तैयार हो जाती है।
- आप सेवई को घर पर बनाकर ईद, बकरीद, रमजान या फिर और कोई अन्य त्यौहार पर इसे सर्व कर सकते हैं
इस ईद पर दावतों के लिए बनाये किमामी सेवइयां |https://youtu.be/3nZHkp2YZiw Kimami Seviyan recipe