किवामी सेवई बनाने की विधि। मीठी सेवई बनाने की विधि Eid Dessert | Sweet Vermicelli kimami sewai recipe

आपने बहुत सी प्रकार की सेवइयां खाई होंगी, जिसमें से मीठी और नमकीन दो प्रमुख रूप से फेमस है। इसके अलावा सेवइयां का खीर दूध से हमारे घरों में बनाया जाता है। उसी तरह से सेवइयां के प्रकार से उपमा, दलिया ,कटलेट,और बहुत सारी चीजें बनाई जाती है।
सेवई का प्रयोग से आप बहुत तरह के नाश्ता बहुत ही कम समय में बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि क्या बहुत ही हेल्दी होती है। सेवइयां मोटी और पतली दो प्रकार की होती है। आज हम यहां पर मीडियम साइज वाली सेवइयां का प्रयोग से किवामी सेवई बनाएंगे जो कि ईद पर मुख्य रूप से सभी मुस्लिम घरों के साथ-साथ हिंदू भाइयों के घरों में भी बनाई जाती है।
यह ईद की प्रमुख मिठाई है इसके अलावा सेवइयां का कस्टर्ड डेजर्ट भी बनाया जाता है जो कि बहुत ही डिलीशियस लगता है।
आज हम आपको हिंदी में किवामी सेवई बनाने का आसान तरीका या फिर मीठी सेवई बनाने की विधि आपसे शेयर करेंगे। यदि आपको हमारी ईद स्पेशल मीठी सेवइयां या फिर शाही नवाबी सेवइयां की रेसिपी अच्छी लगती है तो आप इस रेसिपी की पूरी वीडियो हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं।
यदि आपको चैनल अच्छा लगे तो सब्सक्राइब भी कर लीजिएगा जिससे आप तक लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलता रहे।
इसी तरह और बहुत सारी रमजान स्पेशल रेसिपी आपके लिए हम यहां पर लाते रहेंगे। हमारे चैनल पर बने रहिएगा।

किवामी सेवई बनाने की विधि। मीठी सेवई बनाने की विधि

eid special kimami sewai,kimami sewai

नवाबी सेवइया Eid Special kimami sewai banane ki recipe,how to make kimami sewai

Gudiya
kimami sewai easy recipe Nawabi Semai Recipe | इस आसान तरीके से बहुत ही कम चीज़ो के साथ बनाए नवाबी सेवइया Eid Special
5 from 1 vote
Prep Time 10 minutes
Cook Time 10 minutes
Total Time 20 minutes
Course Dessert, Mithai
Cuisine Indian
Servings 4 people
Calories 100 kcal

Ingredients
  

किवामी सेवई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • ½ packet सेवई
  • 2 cup चीनी
  • 1 cup दूध
  • ½ cup खोया
  • 2 tbsp देशी घी
  • 2 cup पानी
  • 1 pinch फूड कलर
  • tbsp इलायची पाउडर
  • 3 tbsp ड्राई फ्रूट कटे हुए
  • काजू बादाम
READ  गुलाबजामुन कभी नहीं फटेंगे अगर इस तरह बनाएंगे गुलाब जामुन बनाने की विधि 1 किलो खोवा में कितना मैदा पड़ता है?

Instructions
 

Eid Dessert | Sweet Vermicelli kimami sewai recipe,banarasi kimami,traditional kimami sewai

  • ईद की सेवई बनाने के लिए सबसे पहले हम चासनी बनाते हैं। चासनी बनाने के लिए हम दो कप चीनी में दो कप पानी मिलाकर थोड़ी देर के लिए पका लेते हैं।
  • इसी में हम थोड़ा सा फूड कलर डालते हैं और इलायची पाउडर भी डाल देते हैं।
  • साथ में हम दूसरी कढ़ाई में थोड़ा सा देसी घी डालकर उसमें काजू बदाम और जो भी हमारे पास ड्राई फ्रूट हो उसको फ्राई करके बाहर कर लेते हैं।
  • यहीं पर हम अपने सेवई को भी धीमी आंच पर फ्राई कर लेते हैं। जैसे ही हमारी सेवइयां थोड़ा गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसमें हमने जो चीनी का शीरा बनाया था उसे डालकर धीरे-धीरे चला लेते हैं।
  • बाद में हम यहीं पर अपनी ड्राई फ्रूट भी डाल देते हैं और उसको 10 से 15 मिनट तक पका लेते हैं। हमने यहाँ पर मोटी सेवई का प्रयोग किया है इसलिए आपको थोड़ी देर तक इसको पकाना है।
  • यदि आप पतली जीरो साइज वाली सेवई का प्रयोग कर रहे हैं तो यहीं पर तुरंत सिरे डालने के बाद गैस को बंद कर दीजिए। जिससे यह अच्छे से आपस में मिल जाती है।
  • साथ में हम यहां पर कढ़ाई में खोया भी लेते हैं खोए को थोड़ा सा उबालने के बाद दूध डालते हैं।
  • दूध डालकर हल्का खोया को पतला कर लेते हैं और अपनी सेवई के ऊपर इसको फैला देते हैं।
  • उसके पश्चात इसके ऊपर हम कटे हुए ड्राई फ्रूट डाल देते हैं और इस तरह हमारी सेवई बनकर तैयार हो जाती है।
  • आप सेवई को घर पर बनाकर ईद, बकरीद, रमजान या फिर और कोई अन्य त्यौहार पर इसे सर्व कर सकते हैं

Video

Keyword kimami sewai, mithai, Sweet
READ  छेने का रसगुल्ला बनाने की सभी ट्रिक। आखिर क्यों स्पंजी नहीं बनता ?क्यों टूट जाता है ? Rasgulla Recipe

Related posts:

1 thought on “किवामी सेवई बनाने की विधि। मीठी सेवई बनाने की विधि Eid Dessert | Sweet Vermicelli kimami sewai recipe”

  1. 5 stars
    इस ईद पर दावतों के लिए बनाये किमामी सेवइयां |https://youtu.be/3nZHkp2YZiw Kimami Seviyan recipe

    Reply

Leave a Reply to Gudiya Cancel reply

Recipe Rating




%d bloggers like this: