हम सब ने कभी न कभी तो अलसी के लड्डू जरूर से खाए हैं। अलसी के लड्डू सोंठ के साथ, हल्दी के साथ, गोंद के साथ मिक्स करके बनाए जाते हैं। अलसी का लड्डू ड्राई फ्रूट के साथ गुड़ के साथ बहुत टेस्टी बनाता है। हमने यहां पर अलसी के लड्डू के साथ गुड़ के लड्डू भी शेयर कर रखे हैं। आटा का भी लड्डू हमने पहले ही बना रखा है। आज हम आपके लिए बहुत ही टेस्टी और इम्युनिटी को बढ़ाने वाला, थकान, कमजोरी, दर्द को दूर करने वाला अलसी और गोंद के लड्डू की रेसिपी आपके साथ शेयर करेंगे।
आप इस रेसिपी का प्रयोग अपनी ताकत बढ़ाने या फिर इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इस लड्डू का प्रयोग महिलाएं जो कि अभी बच्चे को जन्म दी हैं ताकत बढ़ाने में प्रयोग कर सकते हैं।
अलसी या फिर गोंद का लड्डू बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे आप बहुत ही कम समय में बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। बिना घी के भी बनाए जा सकते हैं।
आज हम आपको अलसी के लड्डू बिना देसी घी के बनाने की रेसिपी यहां पर बताएंगे जो कि खाने में बहुत टेस्टी लगता है। साथ में हेल्दी भी बहुत होता है।

सोंठ के लड्डू बनाने के लिए विधि अलसी के लड्डू के फायदे और रेसिपी | Alsi ke Laddu Khane ke Fayde अलसी के लड्डू बनाने की विधि
Ingredients
सोंठ के लड्डू अकेली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री How To Make Alsi ladoo | Pinni Recipe
- 500 gm अलसी
- 100 gm मखाना
- 100 gm गेहूं का आटा
- 2 tbsp देसी घी
- 2 tbsp हल्दी
- 2 tbsp सोंठ
- 250 gm गुड़
Instructions
अलसी के लड्डू बनाने की विधि |डिलीवरी के बाद 40 दिन तक खाएं अलसी के लड्डू, जानें बनाने का तरीका
- सबसे पहले हम अलसी को लेकर धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक भून लेते हैं।
- उसके बाद जब हमारे अलसी अच्छे से भून जाएं तब उसे हम ठंडा करने के लिए बाहर कर लेते हैं।
- अलसी भूनते समय हमको अच्छी महक आनी चाहिए इसके अलावा अलसी भूनते समय उसमें चट चट की आवाज आनी चाहिए इससे पता चलता है कि हमारे अलसी अच्छे से भून गई है।
- उसके बाद उसी कढ़ाई में थोड़ा सा देसी घी डालेंगे और हम अपने मखाने को भून कर अलग कर लेते हैं। मखाने को भी हमको भी धीमी आंच पर भूनना है क्योंकि इस का हमको पाउडर बनाना है।
- जैसे ही हम मखाने का पाउडर बना लें उसके बाद हम अलसी का भी पाउडर बना लेते हैं।
- उसके बाद हम आटा लेते हैं गेहूं का। गेहूं के आटे को भी देसी घी डालकर भून कर अलग कर लेते हैं। आटे को आपको उसी तरह भूनना है जैसे कि आप पंजीरी की आटा भूनते हैं।
- आटा डालने से यह लड्डू बहुत ही टेस्टी बनता है। जैसे ही आटा भून जाए उसे भी अलग कर लेते हैं और उसके बाद लड्डू बनाने का प्रोसेस शुरू करते हैं।
- लड्डू बनाने की प्रोसेस में सबसे पहले हम किसी पीसी हुई ,भुनी हुई अलसी लेते हैं साथ में हम यहां पर लेंगे भुनी हुई ,पिसी हुई मखाने का पाउडर।
- इसके साथ हम यहां पर डालेंगे आटा गेहूं का।
- साथ में डालेंगे सोंठ पाउडर, हल्दी पाउडर और इन सब को अच्छे से मिक्स कर लेते हैं।
- मीठा के लिए हम यहां पर गुड़ का प्रयोग कर रहे हैं। आप चाहे तो चीनी का भी प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन गुड़ से लड्डू बहुत ही टेस्टी बनते हैं।
- उसके बाद हम लड्डू बांधने का प्रयास करते हैं।
- यदि लड्डू सही से नहीं बन रहा है तो आप थोड़ा सा देसी घी जरूर से प्रयोग करिए।
- देसी घी से यह लड्डू थोड़ा सा हल्दी भी हो जाते हैं और खाने में भी टेस्टी लगते हैं।
- इस तरह अपने सारे लड्डू को गोल गोल करके बनाकर एयरटाइट कंटेनर रख देते हैं।
- इसको सुबह पानी के साथ खाते हैं तो हमारी इम्युनिटी बहुत अच्छी होती है।
अलसी Gond Ke Laddoo | Dry Fruit Laddu Recipe https://youtu.be/ASnwyKNqV0w गुड गोंद के लड्डू, गोंद के लड्डू, https://www.youtube.com/watch?v=50h1mlY_spE