छेने का रसगुल्ला बनाने की सभी ट्रिक। आखिर क्यों स्पंजी नहीं बनता ?क्यों टूट जाता है ? Bengali Rasgulla छैना रसगुल्ला (Rasgulla Recipe
छेने से बना स्पोंज रसगुल्ला हम सब का सबसे फेवरेट रसगुल्ला होता है। यह बहुत ही स्पंजी होता है और हेल्थी भी क्यूंकि इसको फ्राई नहीं किया जाता। साथ में यह बहुत कम समय में बन जाता है। यह इतना सॉफ्ट टेस्टी होता है कि बच्चे भी उसको खाना पसंद करते हैं। अच्छे छेने के रसगुल्ले का यह गुण होता है कि वह बिल्कुल स्पंज की तरह होता है उसमें चासनी को सोखने की क्षमता होती है यानी कि जब उसको हम दबाएं तो पूरी चासनी बाहर चली जाए और जब उसको छोड़ दे तो फिर से वह वापस अपने शेप में आ जाए और पूरा चासनी को सोख ले।
छेना बहुत प्रकार से बनाया जाता है। लेकिन पारंपरिक तौर से जो स्पंज वाला छेने का रसगुल्ला होता है ,वह गाय के दूध से बनाया जाता है। हम यहां पर आपको स्पंज रसगुल्ला बनाने का हलवाई का तरीका बताएंगे, कि कैसे हलवाई लो बहुत ही स्पंजी रसगुल्ला बनाते हैं।
Ingredients
छेने का स्पंजी रसगुल्ला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री छेना रसगुल्ला (Chena rasgulla recipe in hindi
- 1½ ltr दूध
- 2 cup चीनी
- 2 tbsp White vinegar
Instructions
स्पंजी रसगुल्ला बनाने के लिए की विधि | सॉफ्ट स्पंजी बंगाली रसगुल्ला बनाने की विधि Rasgulla Recipe - How to Make Delicious Dessert Bengali
- छेने का स्पंज रसगुल्ला बनाने के लिए हमको दूध चाहिए। यदि आपको गाय का दूध मिले तो वह ज्यादा बेहतर होता है, क्योंकि उसमें चिकनाई की मात्रा कम होती है। छेने के रसगुल्ले में जितना काम फैट की मात्रा होगी उतना अच्छा यह रसगुल्ला बनता है।
- उसके बाद हम अपने दूध को गर्म करेंगे और उसी दौरान उसको फाड़ने के लिए इसमें हम सफेद सिरका पानी में मिलाकर या फिर छेने का पानी ,पनीर का पानी ,दही या फिर निम्बू का प्रयोग कर सकते हैं। इससे यह फट जाता है।
- पनीर फटते समय हम को छेने को डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए और जब वह फटना शुरू हो जाए तब उसकी गैस हम को बंद कर देनी चाहिए दूध की ।
- उसके बाद हम को मलमल के कपड़े में पनीर को छान लेना चाहिए और उसको फोल्ड करके पानी से अच्छे तरीके से धोना चाहिए जिससे सिरका की महक और टेस्ट बाहर हो जाए वरना छेना हमारा कड़वा आएगा
- उसके बाद इस छेने को हम को किसी कपड़े में लपेट कर रख देना चाहिए साथ में ऊपर से तीन चार पेपर को भी लपेट कर रख देना चाहिए जिससे कि छेने का पूरा पानी निकल जाए।
- छेने में जितना कम से कम पानी होगा उतना अच्छा आपका रसगुल्ला बनेगा। ज्यादा पानी होने से आपका रसगुल्ला फटने लगता है ,इसीलिए हम को छेने का सारा पानी निकाल देना चाहिए।
- फिर उसको हमको अच्छे से थाली में रखकर फेंटना चाहिए जितना बढ़िया फेंटेंगे उतना अच्छा रसगुल्ला आपका बनेगा और उसके फटने के चांस उतना ही कम होंगे।
- फिर भी यदि रसगुल्ला फ़टे तो १/२ चम्मच अरारोट का प्रयोग करे उससे ये नहीं फटता है।
- फिर उसके बाद दो कप पानी और दो कप चीनी लेंगे उसको हम उबाल लेंगे और आधा चासनी हम बाहर कर लेंगे और आधा चासनी को उबलने देंगे।
- हलवाई लोग यहां पर चासनी में झाग बनाने के लिए रीठे का पानी प्रयोग करते हैं उससे यह रसगुल्ला स्पंजी बनता है। जितना बढ़िया झाग पैदा होता है उतना ही बढ़िया हमारा रसगुल्ला बनता है।
- लेकिन हम घर पर रीठे का पानी प्रयोग नहीं करते हैं क्योंकि यह काफी कड़वा लगता है और टेस्ट भी खराब हो जाता है।
- इसलिए हम सीधे चासनी में पकाते हैं जब हमारा छेने अच्छे से सॉफ्ट हो जाए तब उसकी छोटी गोलियां बनाएंगे और अच्छे से गोल कर लेंगे ,जिससे उसमें कोई क्रैक ना हो।
- फिर उसके बाद जब हमारी चासनी उबलने लगे तब उसमें हो अपने छेने की बॉल को डालेंगे और 10 मिनट तक हाईफ्लैम पर पका लेंगे।
- जैसे ही हमारा छेने फूल का डबल हो जाए उसको हम बाहर कर लेंगे और जो चासनी हमने बाहर की थी उसको हल्का गुनगुना रखना चाहिए वरना छेने का सेप खराब हो जाएगा और उसी में हमको अपने छेने को डाल देना चाहिए।
- आप इसमें महक के लिए इलायची का पाउडर भी डाल सकते हैं।
छेने का रसगुल्ला बनाने में आने वाली परेशानी। Rasgulla Banane ki Vidhi
- हलवाई लोग छेने का कलर सफेद करने के लिए हाइड्रो का प्रयोग करते हैं। हाइड्रो को ही चासनी में डाल देते हैं ,जिससे उसका कलर सफेद हो जाता है। क्योंकि छेने पकने के बाद हल्का सा कलर चेंज हो जाता है सफेद से। इसीलिए हाइड्रो का प्रयोग किया जाता है।
- हाइड्रो पाउडर एक ब्लीचिंग पाउडर होता है जिसका प्रयोग फैक्ट्री में होता है और जलेबी बनाने में भी प्रयोग होता है। इससे केक,जलेबी और छेना सफेद किया जाता है। इसीलिए बाजार वाला छेना बिल्कुल सफेद होता है।
- छेना में यदि पानी होगा तो उसको जब हम चासनी में में डालेंगे तो वह टूट जाएगा। हम को बहुत ज्यादा देर तक छेना के रसगुल्ले को चासनी में नहीं पकाना चाहिए। उसके बाद क्योंकि छेना हार्ड हो जाता है। उससे भी वह टूटने लगता है।
- तो आपको समय का भी ध्यान रखना है। जैसे ही आपका रसगुल्ला डबल हो जाए उसको बाहर कर लेना चाहिए।
- इसके अलावा छेने के रसगुल्ले का शेप खराब तब होता है जब दूसरी चासनी काफी ठंडी होती है और ठंडी में ही हम रसगुल्ले उबालकर डाल देते हैं।
- इन सब का ध्यान रखेंगे तो हमारे बहुत अच्छे बनेंगे रसगुल्ला बनेंगे।
- आप छेने का रसगुल्ला बनाने की पूरी रेसिपी हमारी यूट्यूब चैनल कुकिंग एग्जाम पर जाकर देख सकते हैं।
- यदि आपको रेसिपी अच्छी लगती है तो प्लीज बिना सब्सक्राइब किए बिना मत जाइएगा ,इससे हमें हौसला मिलता है कि हमें और अच्छी-अच्छी वीडियो डालनी चाहिए।
- यदि आपको रेसिपी अच्छी लगती है तो लाइक शेयर जरूर से करिए।
Video
Related posts:
बेसन की बर्फी बनाने की विधि besan barfi recipe hindi
सिर्फ ₹50 में बनाएं आधा किलो रबड़ी मलाई बाजार जैस लच्छेदार खुरचन lachhedar Khurchan Wali Rabri banan...
Recipe for making balushahi in hindi बालूशाही बनाने की रेसिपी हिंदी
खजूर की खट्टी मीठी चटनी imali khajur की khatti mithi chutney गोलगप्पे की मीठी चटनी
हलवाई जैसी भंडारे वाली आलू टमाटर की सब्जी Halwai style Aloo Tamatar ki Sabzi
मिक्स दाल घर पर कैसे बनायें पालक दाल तड़का | ढाबा स्टाइल दाल पालक | Palak Dal Tadka
सर्दी, जुखाम, खांसी के लिए गुड़ सोंठ के लड्डू | HOME REMEDIES FOR COUGH Medicine Recipe
बेसन बूंदी के लड्डू बनाने के लिए रेसिपी को जानेंगे तो इसे आज ही बना डालेंगे बेसन मोतीचूर लडडू शादी व...
Rasgulla घरपर रसगुल्ले बनाने का ऐसा नया तरीका Rasgulla एकदम स्पंजी सॉफ्ट कभी ख़राब नहींहोंगे Rasgulla Sponge Rasgulla Recipe https://www.youtube.com/playlist?list=PLx1uhFvaVpv_ZKuONKGA4a2yXHYUfDW-B | Roshogulla | Eid Special Recipe | छेना रसगुल्ला रेसिपी Kunal Kapur Recipes घर पर रसगुल्ले बनाने का एकदम आसान तरीका