Mango cupcakes eggless Recipe Easy To Make Homemade Muffin
आम का सीजन तो चल ही रहा है, साथ में लॉकडाउन भी चल रहा है। वैसे में आप बच्चों के लिए बहुत ही टेस्टी मैंगो कपकेक 5 मिनट में बना सकते हैं। मैंगो कप केक बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती। यह तो बहुत ही कम चीजों से बहुत ही आसानी से बन जाता है। मैंगो कप केक केक से भी ज्यादा टेस्टी लगता है। इसे आप ओवन ,माइक्रोवेव या फिर कुकर कढ़ाई किसी भी बर्तन में फटाफट बनाकर बच्चों को सर्व कर सकते हैं।
हम आपको केक बनाने की बहुत सारी रेसिपी यहां पर शेयर करेंगे, जिसे देखकर आप भी अपने घर पर केक बहुत आसानी से बना सकते हैं।
चलिए फिर मैंगो कप केक बनाना शुरू करते हैं।
Servings 4 people
Calories 100kcal
Cost 20 rs
Ingredients
मैंगो कप केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री Tropical Mango Vanilla Cupcakes (video) - Little Sweet Baker
- ¼ आम
- 1 cup मैदा
- 1/2 tbsp बेकिंग पाउडर
- 1/4 tbsp बेकिंग सोडा
- 1 tbsp बटर
- 1/4 tbsp नमक
- 4 tbsp चीनी
- 2 ऑरेंज फ्लेवर मैंगो फ्लेवर tang
- 3 tbsp वाइट विनेगर
- 2 टूटी-फूटी /चेरी
Instructions
मैंगो कपकेक बनाने की विधि | आम से केक कैसे बनाएं mango cupcakes eggless Vegan Mango Cupcakes | Mango Buttercream
- सबसे पहले हम यहां पर आम लेंगे। आम को छोटे-छोटे पीसेज कर लेंगे।
- उसके बाद एक कप मैदा लेकर छलनी से छान लेंगे।
- फिर इसी में हम आधा चम्मच बेकिंग पाउडर और एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा डालेंगे।
- साथ में एक चौथाई चम्मच नमक बटर लेंगे उसको मिक्स कर लेंगे
- फिर यहीं पर हम 4 चम्मच चीनी डालेंगे उसको मिक्स करेंगे।
- उसके बाद हम यहां पर दो फ्लेवर लेंगे ऑरेंज फ्लेवर मैंगो फ्लेवर tang टैंग का और उसको मैदे में मिक्स करेंगे।
- साथ में यहां पर हम समझ लेंगे और पानी की मदद से उस को मिक्स कर लेंगे टैंग फ्लेवर से इसमें अच्छी महक और कलर दोनों आ जाते हैं।
- हमको मैदे का पतला घोल बनाना है यहां पर।
- हमने बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों का प्रयोग किया है , जिससे की कप सॉफ्ट और फ्लफी बनेगा।
- बैटर अच्छे से फूल जाए तब थोड़ा सा मेंगो टेंग फ्लेवर और डालेंगे लास्ट में।
- उसको मिक्स कर लेंगे, उसके बाद हम यहां पर आम के छोटे-छोटे टुकड़ों को डालकर थोड़ा सा हल्के हाथों से मिक्स कर लेंगे
- साथ में टूटी-फूटी या फिर तेरी को भी डालकर मिक्स कर लेंगे
- लास्ट में हम लगभग दो से तीन चम्मच वाइट विनेगर डालेंगे। इसे डालने से बेकिंग सोडा एक्टिवेट हो जाता है और इससे हमारा कपकेक बहुत ही अच्छा फूलता है।
- आप साइट्रिक एसिड भी यूज कर सकते हैं।
- उसके बाद माइक्रोवेव सेफ कटोरी लेंगे या फिर सिलिकन मोल्ड लेंगे और उसमें थोड़ा सा घी लगाकर अपने बैटर को डालेंगे।
- इसको माइक्रोवेव मोड पर 5 मिनट के लिए रख देंगे।
- जिससे कि यह बहुत ही अच्छे से फूल जाए और अच्छे से पक भी जाए।
- हमको कटोरिया को आधा ही भरना है वर्ना यह फूल कर बाहर आ जाएगा।
- यदि आपके पास माइक्रोवेव नहीं है तो आप स्टीम से भी पका सकते हैं। स्टीम से पकाने के लिए आप एक भगोना का प्रयोग कर सकते हैं।
- भगोना कुकर कढ़ाई तसला जो भी हो उसमें पानी गर्म करिए और एक केक की टिन में बैटर डाल कर 15 मिनट तक पका लीजिए।
- उसके बाद 5 मिनट के लिए ठंडा करने के लिए रख दीजिए और इस तरह हमारा बहुत ही टेस्टी मैंगो कप तैयार हो जाता है।
- मैंगो कपकेक बनाने की पूरी रेसिपी की वीडियो आप हमारी यूट्यूब चैनल कुकिंग एग्जाम पर जाकर देख भी सकते हैं।
- यदि आपको रेसिपी अच्छी लगती है तो प्लीज सब्सक्राइब करना ना भूलिएगा।
- इससे हमारे लेटेस्ट वीडियो सबसे पहले पहुंचते रहे हैं।
- हम आपको यहां पर इसी तरह की और बहुत सारी वीडियोस उपलब्ध कराते रहेंगे इसलिए आप लगातार आते रहिए।
- Mango Cupcakes with Fresh Mango Buttercream (with Video