Site icon CookingExam.in

हरे चने का निमोना Hare Chane Ka Nimona ki sabji recipe in Hindi up style Indian Food Recipe

Chane Ka Nimona nimona ki sabji hare chane ki Sabji nimona recipe in Hindi nimona recipe in up style Indian Food Recipe

Chane Ka Nimona nimona ki sabji hare chane ki Sabji nimona recipe in Hindi nimona recipe in up style Indian Food Recipe

आपने कई बार निमोना की रेसिपी खाई हुई है, आज हम आपके लिए हरे चने का निमोना की बहुत ही टेस्टी और जबरदस्त रेसिपी लेकर आए हैं ,इस तरीके से यदि आप हरे चने का निमोना बनाएंगे तो निमोना बहुत ही ज्यादा टेस्टी बनेगा। हरा चना फरवरी-मार्च अप्रैल में बाजार में उपलब्ध रहता है।
हरा चना छिला हुआ भी मिलता है। हरा चने का निमोना मटर के नमूने से भी ज्यादा टेस्टी लगता है। इसके पहले मैंने काले चने का भी निमोना की रेसिपी आपसे शेयर की थी, आप भी उसे जरूर देखिएगा। बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश में हरे चने का निमोना लगभग सभी गांव के घरों में मनाया जाता है। यह उड़द दाल की बड़ी के साथ बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगता है।
आज हम आपको हरे चने का निमोना बनाने की सही विधि यूपी स्टाइल में बताएंगे कि कैसे आप हरे चने का निमोना घर पर बना सकते हैं। यदि आप इस तरह निमोना बनाएंगे तो आप नॉनवेज खाना भी भूल जाएंगे। यह निमोना हल्का ग्रेवी में आलू के साथ बनाई जाती है। बहुत ही टेस्टी लगती है बहुत सिंपल बहुत ही आसान तरीके से आप इसको घर पर बनाकर बच्चों के लंच टिफिन ब्रेकफास्ट में दे सकते हैं।
इसे आपके बच्चे उंगलियां चाट कर खाएंगे हम यहां पर देसी तरीके का प्रयोग करेंगे जिससे हमारे निमोना बहुत ही शानदार बनेंगे।

Chane Ka Nimona nimona ki sabji hare chane ki Sabji nimona recipe in Hindi nimona recipe in up style Indian Food Recipe
Print

हरे चने का निमोना बनाने की विधि Chane ka Nimona| Nimona curry recipe

हरे चने का निमोना बनाने की विधि, Chane ka Nimona|| Nimona curry recipe Hare Chane Ka Nimona Recipe l हरे चने का निमोना सब्जी l Hare Chana Nimona Curry हरे चने का निमोना।। बुंदेलखंड स्पेशल हरे चने का बहुत ही स्वादिष्ट निमोना हरे चने का निमोना बनाने की सही विधि यूपी स्टाइल में
Course Main Course
Cuisine Indian
Diet Low Calorie, Low Fat, Low Lactose
Keyword Chana, Nimona
Prep Time 10 minutes
Cook Time 10 minutes
Total Time 20 minutes
Servings 4 people
Calories 100kcal
Author Gudiya
Cost 20 Rs

Ingredients

हरे चने का निमोना बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 250 gram हरा चना
  • 1 प्याज
  • 1 टमाटर
  • 3 tbsp प्याज अदरक लहसुन मिर्च का पेस्ट
  • 2 tbsp रिफाइंड आयल सरसों तेल
  • 1 tbsp पंचफोरन मसाला जीरा मेथी सौंफ मगरेल राई
  • 1 tbsp बड़ी इलायची
  • ½ tbsp जीरा
  • 2 तेजपत्ता
  • ½ tbsp हल्दी
  • ½ tbsp नमक
  • 1 tbsp धनिया पाउडर
  • 250 gram आलू
  • ½ tbsp सब्जी मसाला
  • बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

Instructions

हरे चने का निमोना बनाने की विधि यूपी स्टाइल में / Nimona Recipe UP Style / Chane ka Nimona

  • हरे चने का निमोना बनाने के लिए सबसे पहले हरे चने को छीलकर उसको मिक्सर में पीस लेते हैं।
  • साथ में टमाटर प्याज अदरक लहसुन मिर्च को भी पीसकर अलग रख लेते हैं।
  • उसके बाद हम रिफाइंड आयल या फिर सरसों का तेल लेंगे उसमें डालेंगे कुछ मसाले आप जैसे कि पंचफोरन मसाला, जिसमें होता है जीरा, मेथी, सौंफ, कलौंजी, राई।
  • साथ में डालेंगे बड़ी इलायची, जीरा और तेजपत्ता। इससे हम तड़का लगाएंगे।
  • जब हमारा तड़का अच्छा से तैयार हो जाएगा तब हम इसमें प्याज टमाटर अदरक लहसुन मिर्च का पेस्ट डालकर इसको थोड़ी देर के लिए भून लेते हैं।
  • उसके बाद इसमें हम अपने बारीक कटे हुए धनिया पाउडर को भी डालकर धीमी आंच पर भून से जाते हैं।
  • क्योंकि हम बरी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो आप हींग जरूर से डालिए और उसको भून लीजिए।
  • उसके बाद हम यहां पर हरे चने जो कि मैंने मिक्सर में पीसे हैं उन्हें भी डालकर प्याज के साथ अच्छे से भुनाई करते हैं।
  • इसमें हम हल्दी और नमक भी डालेंगे इससे इसमें अच्छी सोंधी महक आती है।
  • नीचे निमोना पकड़े नहीं इसलिए थोड़ा सा इसमें हम पानी में डालकर भुनाई करेंगे उसके बाद जब हमारे प्याज टमाटर भुन जाएं तब इसमें हम आलू डालकर थोड़ा सा भून लेंगे और उसके बाद उसमें पानी डालकर 15 से 20 मिनट के लिए पकने देंगे।
  • बीच-बीच में चलाते रहेंगे वरना यह यह नीचे से पकड़ लेता है और जलने लगता है।
  • उसके बाद हम इसमें डालेंगे थोड़ा सा सब्जी मसाला और 5 मिनट के लिए और पका लेंगे।
  • लास्ट में इसमें थोड़ा सा बारीक कटी हुई धनिया डाल देंगे और इसको चावल या फिर रोटी के साथ सर्व करते हैं।
  • बहुत टेस्टी रेसिपी है आप इसको एक बार जरूर से बनाएगा आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगी।
  • आपको रेसिपी अच्छी लगती है तो इस रेसिपी की पूरी वीडियो आप हमारे युटुब चैनल CookingExam पर जरूर से देखिए। साथ में चैनल को सब्सक्राइब जरूर से करिए, जिससे आपको लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहे।

Video

Related posts:

Exit mobile version