Site icon CookingExam.in

खास चना सत्तू के नमकीन शरबत बनाये Refreshing Drink Summer Special नमकीन सत्तू Masala Sattu Sharbat

Salty Sattu Drink Recipe, Meetha Sattu Sharbat, Chana Sattu Drink

Sattu Ka Ghol Sattu ka Sharbat|गर्मियों केलिए खास चना सत्तू के नमकीन शरबत बनाये|Chana Sattu Drink

पुराने जमाने से ही गर्मियों के लिए सत्तू का प्रयोग किया जा रहा है। सत्तू अपने आप में एक बहुत ही फायदेमंद और हेल्दी रेसिपी है। सत्तू के प्रयोग से आप गर्मियों में लू से भी बच सकते हैं। सत्तू चना और जो को भून के बनाया जाता है। सत्तू आप अपने घर पर भी बना सकते हैं और मार्केट में भी मिलता है।
सत्तू चना और जौ का मिक्चर होता है। चना अपने आप में ही एक बहुत ही फायदेमंद अनाज होता है इसके अलावा जौ की तासीर ठंडी होती है। इस वजह से यह पेट के लिए बहुत ही अच्छी औषधि मानी गई है।
गर्मियों में तो सत्तू का शरबत का सेवन करने से आप डिहाइड्रेशन और लू से भी बच सकते हैं। गर्मियों के अलावा हम सत्तू का कचौड़ी, सत्तू के पराठे, सत्तू का मीठा शरबत पीते हैं। आज हम आपके लिए सत्तू का नमकीन शरबत लेकर आए हैं जो कि गर्मियों में बहुत ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जिसे आप से 2 मिनट में बनाकर सर्व कर सकते हैं, इसको पीने से बहुत जल्दी आपको भूख भी नहीं लगेगी और यह वेट लॉस करने में भी काफी फायदेमंद होता है।
मीठा और नमकीन सत्तू दोनों तरीके से हमारे गांव में मनाया जाता है आज हम आपके लिए मसाला सत्तू नमकीन शरबत बनाने की विधि हिंदी में लेकर आए हैं तो सुबह की भाग दौड़ में आप शरबत को जरूर से पीकर ऑफिस जा सकते हैं।
यदि बच्चों को सत्तू खिलाना है तो आप उन्हें चीनी के साथ दे सकते हैं बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आएगा। चना के सत्तू का ड्रिंक आप बनाकर एक बार देखिए हमारे तरीके से आपको यह काफी अच्छा लगेगा।
सत्तू भुने चने और जो से बनाया जाता है इस वजह से यह बहुत हेल्दी होता है। बिहार में तो लालू यादव के बाद सबसे ज्यादा फेमस कोई रेसिपी है तो वह है सत्तू। यह एक इंडियन स्ट्रीट फूड की तरह भी सर्व किया जाता है। इसके पहले मैंने आपके लिए सत्तू का पराठा की रेसिपी भी अपलोड की है।
भयंकर गर्मी में या देसी प्रोटीन शेक आपको शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और हड्डियों को बहुत ही मजबूत करता है। यह प्रोटीन से ज्यादा न्यूट्रिशस इनग्रेडिएंट है, जोकि वेट लॉस करने में भी काफी मदद करता है। कोल्ड ड्रिंक से बेहतर यह ड्रिंक है जिसको आप पुदीना पत्ती के साथ सर्व करें, उससे बहुत ही फायदे है। इसको सुपरफूड भी कहा जाता है ,यह आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है और सनस्ट्रोक से बचाती है।
आगे हम सत्तू का पराठा, सत्तू की लिट्टी, सत्तू की कचौड़ी की रेसिपी भी अपलोड करेंगे। इसलिए हमारे चैनल को जरूर से सब्सक्राइब कर लीजिए जिससे आप तक लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पहुंचता रहे।
सत्तू के हेल्दी ड्रिंक की पूरी रेसिपी आप हमारे युटुब चैनल CookingExam पर जाकर देख सकते हैं।
आपको रेसिपी अच्छी लगती है तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर से कर लीजिए जिससे आप तक लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पहुंचता रहे।

सत्तू का शरबत बनाने की विधि हिंदी में नमकीन गर्मियों केलिए खास चना सत्तू के नमकीन शरबत बनाये Refreshing Drink Summer Special 

Salty Sattu Drink Recipe, Meetha Sattu Sharbat, Chana Sattu Drink
Print

सत्तू का शरबत बनाने की विधि हिंदी में Sattu Sharbat Recipe Refreshing Drink Summer Special

Meetha Sattu & Salty Sattu Namkeen Sharbat Recipe | मीठा और नमकीन सत्तू Masala Sattu Sharbat, Sattu Drink Recipe, Chana Chatur Sharbat, Sattu Ka Ghol Sattu ka Sharbat |गर्मियों केलिए खास चना सत्तू के नमकीन शरबत बनाये| Refreshing Drink
Course Drinks
Cuisine Indian
Diet Low Calorie, Low Fat, Low Lactose
Keyword Drink, healthy, Sattu
Prep Time 2 minutes
Cook Time 3 minutes
Total Time 5 minutes
Servings 4 glass
Calories 100kcal
Author Gudiya
Cost 20 Rs

Ingredients

सत्तू का शरबत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री Sattu ka Sharbat | Chana Sattu Drink | नमकीन सत्तू का शरबत | भुने चने का आटा का शरबत

  • 4 हरी मिर्च
  • 1 cup पुदीना पत्ती
  • 1 cup हरी धनिया पत्ती
  • 2 कच्चे आम
  • 1 नींबू
  • 1 cup सत्तू
  • बर्फ के टुकड़े
  • 1 प्याज
  • ½ tbsp काला नमक
  • ½ tbsp भुना हुआ जीरा पाउडर
  • ½ tbsp चिली फ्लेक्स

Instructions

सत्तू का शरबत बनाने की विधि हिंदी में Roasted Gram Flour Drink | Summer Special | Healthy Sattu Sharbat | Drink Recipe

  • सत्तू का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले हम एक स्पेशल चटनी बनाएंगे। इस चटनी का प्रयोग हम सत्तू का शरबत के लिए करेंगे।
  • सबसे पहले हम यहां पर लेंगे हरी मिर्च साथ में हम डालेंगे पुदीना पत्ती हरी धनिया पत्ती और कच्चे आम। कच्चे आम की जगह नींबू का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • थोड़ा सा पानी डालकर एक चटनी बना लेंगे। इस चटनी का प्रयोग हम सत्तू का शरबत बनाने में करेंगे।
  • उसके बाद हम दो कप सत्तू लेंगे और उसको पानी डालकर पतला घोल बना लेंगे।
  • पानी हम को धीरे धीरे डालना है जिससे कि सत्तू आसानी से पानी में घुल जाए।
  • उसके बाद जब हमारा सत्तू स्मूथ कंसिस्टेंसी में आ जाए तब इसमें हम बर्फ डालेंगे और सत्तू को मिक्स कर लेते हैं।
  • उसके बाद हम यहां पर बारीक कटी हुई धनिया पत्ती पुदीना पत्ती और बारीक कटे हुए प्याज डालकर मिक्स करते हैं।
  • इन सब चीजों को सत्तू में मिक्स कर लीजिए साथ में डालेंगे काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर और चिली फ्लेक्स और इन सब को अच्छे से मिक्स करते जाते हैं।
  • जब हमारा सत्तू अच्छे से मिक्स हो जाए तब हम हरी धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती वाली चटनी को सभी ग्लास में डाल देते हैं।
  • साथ में हम यहां पर जीरा पाउडर और काला नमक ऊपर से डालते हैं।
  • उसके बाद सत्तू को शरबत को ग्लास में डालकर एक चम्मच से सभी चीजों को मिक्स कर लेते हैं।
  • सभी ग्लास में बर्फ डाल कर सर्व करते हैं। ऊपर से हम निम्बू डाल दीजिए और इस तरह सत्तू को शरबत का आनंद लीजिए।
  • आप इस रेसिपी की पूरी वीडियो हमारे यूट्यूब चैनलCookingExam पर भी देख सकते हैं।
  • यदि आपको रेसिपी अच्छी लगती है तो चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए जिससे आपको लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलता रहे।

Video

Notes

नमकीन सत्तू का शरबत कैसे बनाते है |Saatu Sharbat Recipe in hindi |Sattu Sharbat recipe by Food LoversDesi Protein Shake of India?? बिहार में लालू यादव से भी ज़्यादा famous है ये सत्तू??Indian Streetfood

Related posts:

Exit mobile version