Site icon CookingExam.in

अरारोट को बिना मशीन बनाने का ऐसा तरीका बनाना तो दूर सोचा भी नहीं होगा | Homemade Corn Starch

Corn Starch, Corn Flour, Araatot, Makai Ka Atta, Corn Flour kaise banaaye,

How To Make Corn Flour At Home - Corn Flour Banane Ka Tarika - Organic Corn Flour Recipe

What is corn flour /Use of corn flour/about corn starch अरारोट पाउडर एवं कार्न फ्लोर|

कॉर्न फ्लोर या फिर अरारोट हम सब ने कभी न कभी रेसिपी बनाते हुए जरूर से सुना होगा। लेकिन हमको यह नहीं पता चलता कि कॉर्न फ्लोर बनाया कैसे जाता है और अरारोट क्या होता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर अपना अरारोट या फिर कॉर्नफ्लोर बना सकते हैं। घर का बना अरारोट कॉर्न फ्लोर का आटा शुद्ध होता है और इसके कोई नुकसान नहीं होते हैं। साथ में यह बहुत ही कम समय में बन जाता है। आप अरारोट के पाउडर को आलू से, शकरकंद से साथ में अरारोट के जड़ों से भी बना सकते हैं। अरारोट एक शकरकंद की तरह मिलने वाला पेड़ होता है, जिसकी जड़ों से अरारोट निकाला जाता है।
अरारोट को जड़ों को धुल कर अच्छे से कद्दूकस करके पानी में घोला जाता है तो अरारोट नीचे बैठ जाता है पानी में और उसके बाद पानी को बाहर निकालकर उस पाउडर को सुखा लिया जाता है और उसका प्रयोग किया जाता है।
आपने कभी आलू का चिप्स यदि बनाया होगा तो आपने नीचे देखा होगा कि आलू को जब हम चिप्स बनाते हैं तो नीचे एक पाउडर जैसा पदार्थ पानी में घुलकर नीचे बैठ जाता है तो आप उसे भी यदि बाहर निकाल कर सुखा लें तो बिल्कुल अरारोट की तरह ही कार्य करेगा।
उसी तरह कॉर्नफ्लोर या मक्के से भी अरारोट बनाया जाता है। कांफ्लोर कॉर्न स्टार्च देसी मक्का को पीसकर बनाया जाता है। उसकी एक प्रक्रिया होती है इस प्रक्रिया के तहत आप उसको घर पर बनाकर प्रयोग कर सकते हैं। कॉर्न स्टार्च का प्रयोग हम अक्सर चाइनीस रेसिपी जैसे कि चिल्ली पनीर, चिल्ली पोटैटो फिंगर बनाने में और आलू की टिक्की और जो भी चीज हमको कुरकुरी करनी होती है या फिर चटनी बनाने में प्रयोग किया जाता है।
चटनी बनाने में इसका प्रयोग गाढ़ापन के लिए किया जाता है। इसको डालने से हमारी चटनी गाढ़ी हो जाती है। टिक्की में प्रयोग करेंगे तो वह कुरकुरी बनेगी और यदि पानी में उबालें कॉर्न फ्लोर को तो वह थोड़ा सा गाढ़ा हो जाएगा।
आज हम आपको बताएंगे की आप घर पर कॉर्न फ्लोर को कैसे बना सकते हैं।

cornflour/aboutcornstarch अरारोट पाउडर एवं कार्न फ्लोर||Arrowroot & Corn flour||काॅर्न फ्लोर,अरारोट क्या है||

Corn Starch, Corn Flour, Araatot, Makai Ka Atta, Corn Flour kaise banaaye,
Print

How To Make Corn Flour At Home - Corn Flour Banane Ka Tarika कॉर्न स्टार्च बनाने की विधि how to make corn flour from Corn

Corn Flour || How to Make Corn Flour at Home || Maize Flour कॉर्न स्टार्च को बिना मशीन बनाने का ऐसा तरीका बनाना तो दूर सोचा भी नहीं होगा | Homemade Corn Starch भुट्टे से कॉर्न फ्लौर बनाना हुआ आसान, बिना किसी मशीन के बनाये घर पर 100% शुद्ध Cornstarch/Corn Flour
Course Tips
Cuisine Indian
Diet Low Calorie, Low Fat
Keyword Ararot, Corn, Corn Flour, Kitchen Tips
Prep Time 10 minutes
Total Time 10 minutes
Servings 100 gram
Calories 100kcal
Author Gudiya
Cost 10 Rs

Ingredients

कॉर्न फ्लोर कॉर्न स्टार्च बनाने के लिए आवश्यक सामग्री Corn Starch ghar par banane ka Tareeka, Make Corn Flour From Corn

  • 1 kg मक्का/ कॉर्न

Instructions

Homemade Corn Starch Corn Flour, Araatot, Makai Ka Atta, Corn Flour kaise banaaye,

  • इसके लिए सबसे पहले हम देसी मक्का लेंगे। आपको अच्छा पका हुआ मक्के का प्रयोग करना चाहिए पीला वाला। इसमें ज्यादा मात्रा में स्टार्च होता है।
  • उसके बाद हम कॉर्न के दाने को मक्के से मक्के के भुट्टे से अलग कर लेंगे और उसको सभी दानों को मिक्सर में पानी डालकर पीस लेंगे।
  • आपको अच्छे से मिक्सर में पीसना है पानी डालकर और अच्छा पेस्ट बना लेना है।
  • उसके बाद पेस्ट को पानी में घोल दीजिए और बैठ जाने दीजिए।
  • इस पानी को हम छन्नी की मदद से छान लेते हैं।
  • ऊपर की जो छिलके हैं उसको बाहर कर देते हैं।
  • जैसे ही सारे छिलके बाहर हो जाएंगे फिर दूसरे बर्तन में पानी 10 से 15 मिनट बाद देखेंगे कि एक सफेद पदार्थ नीचे बैठा हुआ है इसे कॉर्न स्टार्च कहेंगे।
  • और जो एक पीला पदार्थ पानी में घुला हुआ है वह है मक्के का
  • आधे से 1 घंटे बाद आप देखना शुरू करेंगे कॉर्न फ्लोर ऊपर पानी में तैरेगा और कॉर्न स्टार्च निचे बैठ जाएगा।
  • दो से तीन बार यह प्रक्रिया करेंगे और कॉर्न स्टार्च अलग हो जाएगा। उसको बाहर कर लेंगे और धूप में सुखा देते हैं।
  • 1 दिन सुखाने के बाद कॉर्न स्टार्च अच्छे से सूख जाता है और प्रयोग करने के लिए तैयार हो जाता है।
  • वैसे तो आप मार्केट में भी कॉर्न स्टार्च ले सकते हैं लेकिन हमने आपको यहां पर सिर्फ समझाने के लिए इस रेसिपी को बनाया है।
  • सामान्यता हम लोग कॉर्न स्टार्च का प्रयोग करते हैं लेकिन आम बोलचाल की भाषा में उसे कॉर्नफ्लोर ही बोल दिया जाता है, जबकि कॉर्नफ्लोर अलग होता है और कॉर्न स्टार्च अलग होता है।
  • कॉर्न फ्लोर से मतलब यह है कि मक्की का आटा जिसकी रोटी बनती है।
  • कॉर्न स्टार्च से ही रेसिपी गाड़ी बनती है।
  • कॉर्न स्टार्च जब सूख जाए तो उसको हम मिक्सर में पीस कर पाउडर बना देंगे।
  • एक बार हमारी तरह कॉर्न स्टार्च बनाकर जरूर देखिएगा आपको पसंद आएगा।
  • इसकी पूरी वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं। यदि आपको रेसिपी अच्छी लगती है तो चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिएगा।

Video

Notes

Make Corn Flour From Corn, Corn Starch, Easy To Make Corn Flour Recipe
Exit mobile version