सबसे पहले हम सहजन को धुल लेंगे और उसको छोटे टुकड़े में कट करके रख लेंगे। हम यहां पर सॉफ्ट सहजन का प्रयोग कर रहे हैं इसलिए हमको उसके छिलके उतारने की जरूरत नहीं है। यदि आप हार्ड सहजन का प्रयोग कर रहे हैं तो आप इसके छिलके भी उतार लीजिए।
उसके बाद लंबे साइज में हम आलू को भी कट कर लेते हैं।
उसके बाद एक मसाला बनाएंगे जिसमें हम डालेंगे पीली सरसों। साथ में डालेंगे प्याज लहसुन हल्दी और पानी और इसका हम एक पेस्ट बना लेंगे। इस पेस्ट का प्रयोग हम तड़का देने में करेंगे।
सरसों से इसका महक बहुत अच्छा बनता है। उसके बाद हम यहां पर सरसों का तेल लेंगे अपने सहजन को फ्राई करेंगे 5 मिनट के लिए।
उसके बाद इसमें हम आलू को फ्राई कर लेंगे। उसके बाद आलू को बाहर कर लेंगे।
इसमें हम पीली सरसों, लाल मिर्ची से तड़का लगा देते हैं। जैसे ही हमारे मसाले चटक जाए उसके बाद हम सरसों का पेस्ट इसमें डाल कर अच्छे से इसको भी भून लेंगे।
उसके बाद हम उसको धीमी आंच पर धीरे-धीरे भूनते जाएंगे और एक कच्ची प्याज बारीक कटी हुई डालकर उसे भी भून लेंगे।
फिर थोड़ा सा टमाटर डालेंगे और उसे भी मसालों के साथ भून कर पका लेते हैं।
साथ में हम यहां पर अपने आलू और ड्रमस्टिक को डाल देंगे और थोड़ा सा
यहां पर हम हींग भी डालेंगे
लास्ट में पानी डालेंगे और उसको 10 से 15 मिनट तकपका लेंगे।
आलू सॉफ्ट जाए तब तक पका लेते हैं।
साथ में हम यहां पर डालेंगे नमक और लाल मिर्ची पाउडर।
इन सब को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और 5 मिनट के लिए और पका लेंगे।
इस तरह हमारी सब्जी बन कर तैयार हो जाती है।
आप इस सब्जी को चावल के साथ सर्व करिए बहुत ही डिलीशियस कंबीनेशन है। आपको जरूर पसंद आएगा। एक बार आप बना कर देखिए आपको सच में बहुत अच्छा लगेगा।
इस रेसिपी की पूरी वीडियो आप हमारे यूट्यूब चैनल COOKINGEXAM पर जाकर देख सकते हैं।
रेसिपी अच्छी लगती है तो चैनल को सब्सक्राइब जरूर से कर लीजिएगा जिससे आपको लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहे।