क्रिस्पी मिक्स वेज पकौड़ा की रेसिपी आप लोगों के द्वारा बहुत दिन से डिमांड की जा रही थी, उसी क्रम में आप आज नए ट्रिक और टिप्स की मदद से मिक्स वेजिटेबल पकोड़ा बना सकते हैं, जो की बहुत ही क्रिस्पी होती है। यह प्याज के पकोड़े की तरह ही बनाई जाती है इस भजिया को बहुत सारे शेफ जैसे कि निशा मधुलिका, रणवीर बरार, कुणाल कपूर जैसे लोगों ने बना रखा है, उसी क्रम में मिक्स वेज पकोड़ा की रेसिपी आपसे शेयर कर रहे हैं।
इस रेसिपी की को मैंने शादी वाले हलवाई भैया से बनाना सीखा है, बहुत टेस्टी लगते हैं। मिक्स वेज पकौड़ा, चाय के साथ तो आप भी इसको जरूर से एक बार बनाइए गा।
खासतौर पर रमजान के महीने में तो लगभग सभी मुस्लिम घरों में इसे बनाया जाता है, और बहुत तरीके से मिक्स वेज पकौड़ा बनाया जाता है जिसमें से यह सबसे फेमस है। पंजाबी स्टाइल मिक्स वेज भजिया, गुजराती पकोड़ा, कश्मीरी पकोड़ा, इत्यादि।
इसमें बहुत सारी वेजिटेबल को मिक्स करके बेसन के साथ मसालों के साथ डालकर बनाया जाता है तो आप भी उसको जरूर से बनाइए गा।
चलिए फिर बनाना शुरू करते हैं बहुत ही टेस्टी क्रिस्पी पकौड़ा की बहुत ही टेस्टी बहुत ही इजी रेसिपी।

क्रिस्पी वेज पकौड़ा बनाने की विधि Crispy Mixed Veg Pakora | मिक्स वेज पकोड़े & भजिया | कुरकुरे प्याज़ के पकोडे
Ingredients
मिक्स वेज पकौड़ा बनाने की आवश्यक सामग्री mix pakora recipe in hindi vegetable pakora
- 1 गाजर
- 1 cup पालक
- ½ cup स्प्रिंग अनियन
- ½ cup सोया पत्ती
- 1 प्याज
- ½ cup बैगन
- 5 हरी मिर्च
- ½ cup धनिया पत्ती
- 2 cup अचार वाली मिर्च
- 2 cup बेसन
- 1 tbsp नमक
- सरसों के तेल
- 1 tbsp सब्जी मसाला।
- 1 tbsp हल्दी + चाट मसाला
- 1 tbsp चटनी या फिर टमाटर की सॉस
Instructions
क्रिस्पी वेज पकौड़ा बनाने की विधि Crispy Mixed Veg Pakora | मिक्स वेज पकोड़े & भजिया | कुरकुरे प्याज़ के पकोडे
- सबसे पहले हम सब्जियों को बारीक काट कर लेते हैं।
- सब्जियों में मैंने यहां पर लिया है गाजर, पालक, स्प्रिंग अनियन, सोया पत्ती, प्याज, बैगन, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अचार वाली मिर्च और इन सब को अच्छे से बारीक काट कर लेते हैं।
- साथ में हमने यहां पर लिया है। बेसन को बिना पानी डाले मिक्स करते हैं।
- साथ में डालेंगे नमक और सब्जी मसाला।
- साथ में हल्दी और चाट मसाला भी यहां पर हम जरूर से डालते हैं। जरा सी यहां पर धनिया पत्ती भी डाल रहे हैं और यह सब को अच्छे से धीरे-धीरे मिक्स कर लेते हैं।
- आपको बिना पानी की मदद से अपने बेसन को मिक्स करते जाना है। जब तक कि अच्छे से बैटर मिक्स न हो जाए।
- अगर बैटर अच्छे से बाइंड नहीं हो रहा है तो आप और बेसन डालिए। लेकिन सब्जियों में खुद ही नमी होता है और नमक डालने की वजह से वह गीली भी होती हैं, तो आपको पानी नहीं डालना है।
- सब्जियों में उसके बाद धीमी आंच पर इनको हमको सरसों के तेल में एक बार फ्राई करना है उसके बाद उसे बाहर करके ठंडा करना है।
- फिर हमको तेज आंच पर मिक्स वेज पकोड़े को फ्राई कर लेना है।
- इस तरह हमारा मिक्स वेज पकौड़ा बनकर तैयार हो जाता है।
- इसे आप चटनी या फिर टमाटर की सॉस के साथ सर्व करें।
- आप इस रेसिपी को जरूर से एक बार बनाइए,आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगा।
mix pakora mix veg pakora punjabi style mix bhajiya recipe in gujarati pakora recipe punjabi pakora https://www.youtube.com/watch?v=itndNB8af_M